-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में इंदरगढ़-सेवड़ा क्षेत्र में एक दिन के लिए होंगे बंद मेडिकल स्टोर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ सेवड़ा थरेट भगुवापुरा में मेडिकल एसोसिएशन दतिया के आवाहन पर सबसे अधिक मेडिकल स्टोर की दुकानें एक दिन के लिए बंद हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ सेवड़ा थरेट भगुवापुरा में मेडिकल एसोसिएशन दतिया के आवाहन पर सबसे अधिक मेडिकल स्टोर की दुकानें एक दिन के लिए बंद हैं। सुबह से ही अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं,एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए कुछ मेडिकल स्टोर खुले रखे गए, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। एसोसिएशन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने जानकारी देते बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, नकली दवाइयों से देश को बचाना सहित अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय बंद का आह्वान किया गया था। इस अवसर पर मेडिकल स्टोर संचालक सुरेंद्र सिंह धाकड़, सह-सचिव सुशील सिहारे, जितेंद्र कर्ण, शिरोमणि सिंह सोलंकी, केवल सिंह यादव, निशांत शुक्ला, मनोज कुशवाह, प्रदीप श्रीवास्तव सहित कई संचालक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: ट्रांसफार्मर जलने से आधा शहर तीन दिन से अंधेरे में, प्रशासन मौन
