-
☰
No image found.
राजस्थान: नेशनल वूमेन डांस लीग 2026 का पोस्टर विमोचित, महिलाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल वूमेन डांस लीग सीज़न चतुर्थ 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन हमारे सम्माननीय राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
विस्तार
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में छिपी कला, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर उन्हें नई पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जहां प्रतिभागियों को उत्कृष्ट मंच, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं एवं प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री रागिनी गर्ग द्वारा बताया गया ,कि इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार रीतु जैन एवं पदाधिकारी आदिती जैन ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं एवं बच्चों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। संस्था लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा विकास से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत जी (राज.सरकार) ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे मंचों की आज समाज में अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “ नेशनल वूमेन डांस लीग, सीज़न चतुर्थ 2026 ” जैसी प्रतियोगिताएं महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज में नई पहचान दिलाने का कार्य करेंगी। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " के पदाधिकारियों एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी डॉ. राजबाला चौधरी,बादशाह सिंह, डॉ.माधुरी शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, रेखा गुर्जर, शहनवाज, विष्णु मिश्रा, संपत चौधरी,लक्ष्मी खट्टनवाल कैलाश जग्रवाल, संध्या राठौड, रागिनी गर्ग, संगीता गुर्जर भी मौजूद रहे।
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल वूमेन डांस लीग सीज़न चतुर्थ 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन हमारे सम्माननीय राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत जी के कर कमलों द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया संस्था की संस्थापक अध्यक्ष राज कन्या एवं मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में नारी शक्ति को बढ़ावा देने तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य एवं कुदरती कला को निखार मानव जीवन की उत्कृष्टता से यह विशेष पहल की जा रही है। यह प्रतियोगिता का प्रथम चरण आगामी 31 मई 2026 को वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल, शिप्रा पथ, मानसरोवर, जयपुर में लिस्टा स्पोर्ट्स वाराणसी " के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: ट्रांसफार्मर जलने से आधा शहर तीन दिन से अंधेरे में, प्रशासन मौन
