Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गौ सेवा और भारतीय संस्कृति के प्रचार में सक्रिय चंचल कुमार बने किसान गौ रक्षक सेवा दल के जिला अध्यक्ष

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 21/05/2026 11:57:18 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 21/05/2026 11:57:18 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सामाजिक, धार्मिक एवं गौ सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी चंचल कुमार को किसान गौ रक्षक सेवा दल द्वारा मुरादाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सामाजिक, धार्मिक एवं गौ सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी चंचल कुमार को किसान गौ रक्षक सेवा दल द्वारा मुरादाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके समाजहित एवं गौ संरक्षण के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली। चंचल कुमार लंबे समय से गौ माता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक जागरूकता को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने गाय एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित कई लघु फिल्मों और सामाजिक संदेश देने वाली वीडियो का निर्माण किया है, जिन्हें लोगों द्वारा काफी सराहना मिली है। उनका मुख्य उद्देश्य समाज को भारतीय परंपराओं, संस्कारों और गौ सेवा से जोड़ना है। बताया जाता है कि चंचल कुमार विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के भीतर भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। उनकी फिल्मों और सामाजिक अभियानों में भारतीय सभ्यता, गौ माता का महत्व तथा समाज में भाईचारे का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिलता है।

किसान गौ रक्षक सेवा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि चंचल कुमार की कार्यशैली, समाज सेवा के प्रति समर्पण और गौ माता के प्रति आस्था को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मुरादाबाद जिले में गौ रक्षा, सामाजिक सेवा और धार्मिक जागरूकता के कार्यों को नई गति मिलेगी। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर चंचल Kumar ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के हर वर्ग को गौ सेवा, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता से जोड़ना है। साथ ही युवाओं और बच्चों को भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूक करने के लिए भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक फिल्में और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, समाजसेवी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और सभी ने चंचल कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related News

उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश: 2026-27 कार्ययोजना में सड़क और सेतु निर्माण पर रहेगा जोर, करोड़ों खर्च करेगी यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश: हिंदू युवक से बात करने पर पिता ने की बेटी की हत्या, शव के टुकड़े ट्रेन में छोड़ फरार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: ट्रांसफार्मर जलने से आधा शहर तीन दिन से अंधेरे में, प्रशासन मौन 

मध्य प्रदेश: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में इंदरगढ़-सेवड़ा क्षेत्र में एक दिन के लिए होंगे बंद मेडिकल स्टोर 


Featured News