Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम-कार टक्कर में 2 पत्रकारों की मौत, 2 घायल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 17/03/2026 12:29:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 17/03/2026 12:29:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीर नगर में सोमवार भोर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पत्रकारों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीर नगर में सोमवार भोर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पत्रकारों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रस्तुलाबाद के पास हाइवे पर डीसीएम और वैगनआर कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में हुआ। जानकारी के अनुसार गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही डीसीएम (MH03DV8752) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रही लखनऊ से गोरखपुर जा रही वैगनआर कार (UP53AS4404) से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर का चालक सीट पर ही फंस गया। आसपास मौजूद पेट्रोल पंप कर्मियों ने कार का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय संतकबीर नगर भेजा गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने वैगनआर में सवार पत्रकार धनंजय पांडेय (35 वर्ष), पुत्र उमाकांत पांडेय, निवासी सरगटिया उर्फ रामनगर, कुशीनगर और शंभू मिश्रा (45 वर्ष), पुत्र रमाकांत मिश्रा, निवासी लखुआ खुर्द, कुशीनगर को मृत घोषित कर दिया। वहीं रमन कुमार (42 वर्ष), पुत्र मुन्नीलाल, निवासी इंदिरा नगर पडरौना, कुशीनगर और सुदेश मिश्रा (42 वर्ष), पुत्र हंसराज मिश्रा, निवासी चिलोना, कुशीनगर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों लोग हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होकर कुशीनगर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में व पत्रकार बंधुओं में गहरा शोक का माहौल पैदा कर गई है और पत्रकारिता जगत में भी गहरा दुख व्याप्त है।