Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दंगों में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा, 2 गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 21/02/2026 02:22:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 21/02/2026 02:22:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना बहेड़ी पुलिस ने जनपद बरेली समेत सीमावर्ती जिलों और उत्तराखण्ड तक अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरोह के दो स

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना बहेड़ी पुलिस ने जनपद बरेली समेत सीमावर्ती जिलों और उत्तराखण्ड तक अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 05 अवैध पिस्टल (32 बोर), 36 जिंदा कारतूस, 02 तमंचे (315 बोर व 12 बोर) तथा अन्य सामान बरामद किया गया। यह कार्रवाई थाना बहेड़ी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0122/26 के तहत आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में की गई है। शेरगढ़ अड्डे से गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटर इशरत अली का नेटवर्क बेनकाब थाना बहेड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेरगढ़ अड्डे से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी थाना बहेड़ी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इशरत अली के करीबी सहयोगी हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद स्विफ्ट कार भी अभियुक्त इशरत अली की है, जिसने इन हथियारों को उत्तराखण्ड के उधमसिंहनगर जिले में सप्लाई कराने के लिए भेजा था। मोबाइल डेटा से बड़ा सबूत, टेस्ट फायरिंग के वीडियो मिले पुलिस ने बताया कि पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच में अभियुक्त सोमू खान के फोन से कई वीडियो और फोटो बरामद हुए हैं, जिनमें गिरोह का सरगना इशरत अली अवैध पिस्टलों से टेस्ट फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बरेली दंगों की साजिश में सप्लाई का आरोप, मौलाना तौकीर रज़ा का नाम भी आया सामने इस पूरे मामले में पुलिस ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि दिनांक 26.09.2025 को हुए बरेली दंगों में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियारों की सप्लाई इसी नेटवर्क के जरिए हुई थी।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त सोमू खान ने स्वीकार किया है कि उसने फरहत अली और इशरत अली के कहने पर भारी मात्रा में पिस्टल और तमंचे झुमका तिराहा क्षेत्र में गिरोह के आदमी को सौंपे थे। सबसे अहम बात यह है कि पुलिस ने बयान में यह भी उल्लेख किया है कि दंगों के दौरान मौलाना तौकीर रज़ा फरहत अली के घर (5 एन्क्लेव, बरेली) में बैठकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने में शामिल था। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम तसलीम पुत्र जमील अहमद, निवासी जोखनपुर, थाना बहेड़ी (उम्र 29 वर्ष) सोमू खान उर्फ औशाफ, निवासी ग्राम बरीपुरा, थाना शेरगढ़ (उम्र 36 वर्ष) वांछित अभियुक्त इशरत अली (हिस्ट्रीशीटर, थाना बहेड़ी) फरहत अली गफ्फार (उत्तराखण्ड निवासी) समीर बरामदगी विवरण 05 अवैध पिस्टल 32 बोर 36 जिंदा कारतूस 02 तमंचे (315 बोर व 12 बोर) 02 कारतूस। 


स्विफ्ट कार UP25 BP 0824 दो मोबाइल फोन पुलिस टीम उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक राजू कुमार हेड कांस्टेबल कुलदीप कांस्टेबल अंकित सिंह पुलिस का बयान पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों से दंगों में संलिप्तता और अवैध हथियार सप्लाई के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
 

Related News

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के विवेकानंद विद्या मंदिर में 12वीं के 68 विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षाओं हेतु मिला मार्गदर्शन

गुजरात: RBSK टीम की पहल से भिस्या आंगनवाड़ी के बच्चे का ‘क्लब फुट’ सफल सर्जरी से हुआ ठीक 

उत्तर प्रदेश: काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कवी अंकित सारस्वत ‘खद्योत’ को मिला मातृभाषा रत्न सम्मान 

हरियाणा: मढ़कोला की सुमन का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान

हरियाणा: स्व. सुभाष सिंगला को दी श्रद्धांजलि, सूरज पांडे ने बताया अपूरणीय क्षति

उत्तर प्रदेश: जगदेव यादव हत्याकांड को एक माह बीता, आरोपी अब तक फरार—परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार 


Featured News