-
☰
हरियाणा: स्व. सुभाष सिंगला को दी श्रद्धांजलि, सूरज पांडे ने बताया अपूरणीय क्षति
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने आज हथीन नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं समाजसेवी, समाज के बीच “नेता जी” के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय सुभाष सिंगला को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विस्तार
हरियाणा: भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने आज हथीन नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं समाजसेवी, समाज के बीच “नेता जी” के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय सुभाष सिंगला को श्रद्धांजलि अर्पित की। सूरज पांडे ने कहा कि स्व. सुभाष सिंगला ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े रहे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. सुभाष सिंगला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई