Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  ससुराल आए दामाद की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 21/02/2026 02:14:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 21/02/2026 02:14:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ससुराल में आये दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।। जहां ससुराल के लोगो का कहना है कि  युवक ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ससुराल में आये दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।। जहां ससुराल के लोगो का कहना है कि  युवक ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के का है। जहाँ बबीना के रहने वाले  राहुल पाठक, पुत्र रामकुमार, अपनी ससुराल टोडी फतेहपुर साली की शादी में शामिल होने आया था। जहां उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपनी साली की शादी समारोह में चिरगांव शामिल होने के लिए दो दिन पहले घर से निकला था। शादी के बाद वह टोडी फतेहपुर स्थित अपनी ससुराल पहुँचा, जहाँ उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राहुल ऐसा कदम नहीं उठा सकता था और उसकी ससुराल में हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के विवेकानंद विद्या मंदिर में 12वीं के 68 विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षाओं हेतु मिला मार्गदर्शन

गुजरात: RBSK टीम की पहल से भिस्या आंगनवाड़ी के बच्चे का ‘क्लब फुट’ सफल सर्जरी से हुआ ठीक 

उत्तर प्रदेश: काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कवी अंकित सारस्वत ‘खद्योत’ को मिला मातृभाषा रत्न सम्मान 

हरियाणा: मढ़कोला की सुमन का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान

हरियाणा: स्व. सुभाष सिंगला को दी श्रद्धांजलि, सूरज पांडे ने बताया अपूरणीय क्षति

उत्तर प्रदेश: जगदेव यादव हत्याकांड को एक माह बीता, आरोपी अब तक फरार—परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार 


Featured News