-
☰
उत्तर प्रदेश: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी दीपक शुक्ला को सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना सदर बाजार पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना सदर बाजार पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 70/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपित दीपक कुमार शुक्ला (44) निवासी ग्राम चिनौर, थाना सदर बाजार को मुखबिर की सूचना पर अवन्ती बाई तिराहे से शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। उसे विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें वर्ष 2016 में धारा 307, 436, 504 भादवि तथा वर्ष 2013 में धारा 323, 376 भादवि के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार, उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई