-
☰
उत्तर प्रदेश: होली से पहले हाथीथान जुलूस मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: होली पर्व को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने आज हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: होली पर्व को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने आज हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। क्या हैं सुरक्षा के इंतज़ाम शाहजहाँपुर में आगामी होली पर्व को लेकर तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने हाथीथान जुलूस मार्ग का रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर और थाना सदर बाजार की पुलिस टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग के संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया।
होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी और किसी भी असामाजिक तत्व पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी
निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन प्लान, सीसीटीवी निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया टीम की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था हर हाल में कायम रहे और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए। होली के मद्देनज़र शाहजहाँपुर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। प्रशासन का दावा है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। तो साफ है कि होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई