Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कचहरी के पास महिला ने टेम्पो चालक पर जेवर व नकदी चोरी का लगाया आरोप, सड़क पर हंगामा 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 21/02/2026 02:23:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 21/02/2026 02:23:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कचहरी के पास एक महिला ने सरेआम टेम्पो चालक पर जेवर और नकदी पार करने का आरोप जड़ दिया। आरोप लगते ही सड़क पर ही तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कचहरी के पास एक महिला ने सरेआम टेम्पो चालक पर जेवर और नकदी पार करने का आरोप जड़ दिया। आरोप लगते ही सड़क पर ही तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते-देखते भीड़ जमा हो गई और माहौल गरमा गया। कैंट क्षेत्र के ग्राम डूबरा नवीनगर निवासी नीरज पत्नी गुड्डू के मुताबिक वह दोपहर करीब 12 बजे खरसेनी कन्नौजिया इंटर कॉलेज से टेम्पो में सवार होकर गांव लौट रही थीं। उनके पर्स में आधा तोला सोने की नथनी, सोने की बेसर, करीब 250 रुपये का चांदी का गुच्छा और 500 रुपये नकद रखे थे। महिला का कहना है कि रास्ते में फतेहगंज से कुछ सवारियां बैठीं और कचहरी पर उतर गईं।

 जब वह खुद उतरीं और किराया देने के लिए पर्स खोला तो जेवर और 500 रुपये गायब थे। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। सड़क पर भिड़ंत, भीड़ जुटी महिला ने मौके पर ही चालक को घेर लिया और चोरी का आरोप लगा दिया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि राहगीर रुक गए। कुछ लोग महिला के समर्थन में खड़े हो गए तो कुछ तमाशबीन बने रहे। इसी बीच मौका देखकर चालक वहां से निकल गया। महिला ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

Related News

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के विवेकानंद विद्या मंदिर में 12वीं के 68 विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षाओं हेतु मिला मार्गदर्शन

गुजरात: RBSK टीम की पहल से भिस्या आंगनवाड़ी के बच्चे का ‘क्लब फुट’ सफल सर्जरी से हुआ ठीक 

उत्तर प्रदेश: काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कवी अंकित सारस्वत ‘खद्योत’ को मिला मातृभाषा रत्न सम्मान 

हरियाणा: मढ़कोला की सुमन का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान

हरियाणा: स्व. सुभाष सिंगला को दी श्रद्धांजलि, सूरज पांडे ने बताया अपूरणीय क्षति

उत्तर प्रदेश: जगदेव यादव हत्याकांड को एक माह बीता, आरोपी अब तक फरार—परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार 


Featured News