Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कमला यादव समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 18/11/2025 05:42:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 18/11/2025 05:42:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कमला यादव को समाजवादी पार्टी के  यूथ फ्रंटल समाजवादी युवजन सभा  के प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कमला यादव को समाजवादी पार्टी के  यूथ फ्रंटल समाजवादी युवजन सभा  के प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है। कमला यादव पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के भतीजे है और पार्टी के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह पिछले सत्र में जिला पंचायत सदस्य हेतु पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी थे। इस मनोनयन के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव और समाजवादी युवाजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके मनोनयन पर खुशी का इजहार व्यक्त करते हुए कहा कि कमला जी के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी।कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।खुशी व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से  राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,अशोक कुमार बिन्द,सिकन्दर कन्नौजिया,कन्हैयालाल विश्वकर्मा आनंद प्रकाश यादव,अरूण कुमार श्रीवास्तव,रमेश यादव,विजेन्द्र प्रताप सिंह,दिनेश यादव,तहसीन अहमद,बांबी चौधरी,विभा पाल,महिला नेत्री रीता विश्वकर्मा,अनीता यादव,धन्नो यादव,आदि मौजूद थे।