-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विक्रांत भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नई बस्ती गांव निवासी एवं मीर भोज गुर्जर कॉलेज, दादरी के संस्थापक चौधरी रज्जू सिंह नंबरदार के प्रपौत्र तथा भाजपा नेता Advo cate चौधरी विक्रांत भाटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नई बस्ती गांव निवासी एवं मीर भोज गुर्जर कॉलेज, दादरी के संस्थापक चौधरी रज्जू सिंह नंबरदार के प्रपौत्र तथा भाजपा नेता Advo cate चौधरी विक्रांत भाटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बधाई देने वालों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। जन्मदिन समारोह में राज्यसभा सांसद सुरेंद्रनगर, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, मंत्री नरेंद्र कश्यप सहित कई राजनीतिक हस्तियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर विक्रांत भाटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही शुभचिंतकों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा। लोगों ने फूल-मालाओं, बुके और शुभकामना संदेशों के माध्यम से उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। समारोह में उमड़ी भारी भीड़ और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी क्षेत्र में चर्चा का विषय रही। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विक्रांत भाटी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की।
