Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले गाजीपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 69 किलो खराब मिठाई और पनीर कराया गया नष्ट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 04/11/2026 11:59:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 04/11/2026 11:59:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले के अलग-अलग बाजारों और मिठाई प्रतिष्ठानों पर जांच करते हुए कुल 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। वहीं मानव उपभोग के योग्य नहीं पाए गए 69 किलोग्राम पनीर, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत 13,850 रुपये बताई गई है। खाद्य विभाग की टीम ने 3 नवंबर को मुहम्मदाबाद के शहनिन्दा स्थित खुशी डेयरी से पनीर का नमूना लिया और 5 किलोग्राम संदूषित पनीर नष्ट कराया। भावरकोल के बदौली में एक मिठाई निर्माण प्रतिष्ठान से चमचम का नमूना लिया गया। वहीं बहरियाबाद में श्यामजीत यादव स्वीट्स से डोडा बर्फी और पेड़े के नमूने संग्रहित किए गए।

इसके अलावा बहरियाबाद बाजार स्थित सूरज स्वीट्स से 5 किलोग्राम छेना मिठाई, 3 किलोग्राम बर्फी और मिक्स मेवा नष्ट कराया गया। बंशीबाजार स्थित देव की स्वीट्स एंड फूडिज से पेड़े का नमूना लिया गया। नंदगंज के पाल स्वीट हाउस से बेसन के लड्डू का नमूना लेने के साथ 15 किलोग्राम संदूषित लड्डू नष्ट कराया गया। इसी बाजार के श्याम स्वीट हाउस से गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। जमानिया के बरुईन स्थित महादेव जलपान एंड स्वीट्स से छेना मिठाई का नमूना लिया गया। यहां 3 किलोग्राम बर्फी, 5 किलोग्राम पेड़ा, 3 किलोग्राम छेना, 1 किलोग्राम लाल चटनी, 3 किलोग्राम सोनपापड़ी और 10 किलोग्राम सीरा नष्ट कराया गया। वहीं धामूपुर धरवा स्थित योगेंद्र स्वीट हाउस से सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। महराजगंज स्थित सूरज स्वीट हाउस से 15 किलोग्राम रसगुल्ला भी नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त, विपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया और अमरनाथ शामिल रहे।