-
☰
No image found.
बिहार: नवादा में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर जगरूकता शिविर आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: आज दिनांक 03.11.2026 को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नवादा में विशेष वित्तीय साक्षरता एवं साइबर क्राइम से बचने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन संस्थान के निदेशक अजीत कुमार आजाद द्वारा किया गया।
विस्तार
बिहार: आज दिनांक 03.11.2026 को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नवादा में विशेष वित्तीय साक्षरता एवं साइबर क्राइम से बचने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन संस्थान के निदेशक अजीत कुमार आजाद द्वारा किया गया। संस्थान में दो अलग अलग प्रशिक्षण दिए जा रहें हैं।एक ब्यूटीशियन कोर्स दूसरा मशरूम में प्रशिक्षण। दोनों कोर्स में लगभग साठ साठ प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रहें हैं।आज के विशेष कार्यक्रम में डॉ.सुबोध कुमार पूर्व वरीय प्रबंधक एवं पूर्व वित्तीय साक्षरता समन्वयक को आमंत्रित किया गया।इस अवसर पर डॉ.सुबोध कुमार ने वित्तीय साक्षरता पर प्रकाश डालते हुए जीवन सुरक्षा बीमा योजना,जीवन ज्योति बीमा योजन,सुकन्या,अटल पेंशन के विषय पर सभी को उसके लाभ और उपयोगिता को विस्तृत रुप से बताया।इसके उपरांत आज साइबर क्राइम बढ गया है जिससे बचने के लिए बहुत सारी बाते डॉ.सुबोध ने बताई। साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक होना आवश्यक है।आज के कार्यक्रम द्वारा भारत सरकार के वित्तीय संबंधित सफल योजनाओं को बताकर प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में निदेशक अजीत कुमार आजाद प्रशिक्षका रिंकू सिंह उपस्थित रहे।अंत में निदेशक ने धन्यवाद देते हुए सारी बातों को अमल करने को बताया।
