Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 5 हजार रुपये

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 04/11/2026 11:49:51 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 04/11/2026 11:49:51 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले के थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को राहत दिलाई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले के थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को राहत दिलाई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के खाते में ठगी की रकम में से 5 हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए। जानकारी के अनुसार, जंगीपुर थाना क्षेत्र के खैरुल्लाहपुर गांव निवासी मो. अनश खान पुत्र महमूद्दीन खान के साथ 10 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर हेल्प डेस्क में दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद जंगीपुर साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये की धनराशि होल्ड कराई। इसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया के तहत 5 हजार रुपये शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दिए गए। इस कार्रवाई में जंगीपुर थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related News

 उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में न्यायालय की पैरवी में लापरवाही पर एसपी सख्त, उपनिरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश

उत्तराखंड: गंगोलीहाट महाविद्यालय में 15वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी, विधायक और सरकार का पुतला फूंक जताया विरोध

उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले संतकबीरनगर में डीएम-एसपी की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में दो घटे में मिलीं लापता मासूम बच्चियां, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

मध्य प्रदेश: मिड-डे मील खाने के बाद 20 से अधिक बच्चे हुए बीमार, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले गाजीपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 69 किलो खराब मिठाई और पनीर कराया गया नष्ट


Featured News