Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में चांदपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 04/11/2026 11:16:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raj Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 04/11/2026 11:16:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले के थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम तालिबपुर में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले के थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम तालिबपुर में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 663/26 के तहत दर्ज मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम तालिबपुर निवासी नरेश पुत्र पीतम सिंह ने थाना चांदपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों ने एक राय होकर उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई। शिकायत में जान से मारने की नीयत से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमान पुत्र इस्लाम, शाहिल पुत्र शाहिद खान और आदिल पुत्र चंदवा, निवासी ग्राम तालिबपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 190, 191(2), 115(2), 352, 109(1), 351(3) और 125(ए) के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजत राणा, कांस्टेबल मोहित कुमार और होमगार्ड सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल और कैफे पर जुर्माना

उत्तराखंड: डाकपत्थर महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब की स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस ने 75 लाख के 374 मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, 23 थानों की साइबर टीमें सम्मानित

उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विक्रांत भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश: सेमरियावां ब्लॉक का संयुक्त विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में न्यायालय की पैरवी में लापरवाही पर एसपी सख्त, उपनिरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश


Featured News