Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद की बरखा रानी को डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ के लिए मिला बेस्ट स्क्रिप्ट अवार्ड

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 04/11/2026 11:22:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 04/11/2026 11:22:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जिले की निवासी श्रीमती बरखा रानी ने अपनी प्रतिभा से मुरादाबाद का नाम रोशन किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जिले की निवासी श्रीमती बरखा रानी ने अपनी प्रतिभा से मुरादाबाद का नाम रोशन किया है। नोएडा के सेक्टर-16 स्थित मारवाह स्टूडियो कॉम्प्लेक्स में आयोजित डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल समारोह में उन्हें उनकी 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ के लिए बेस्ट स्क्रिप्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तथा इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। समारोह में फिल्म जगत से जुड़े संदीप मारवाह ने बरखा रानी को यह पुरस्कार प्रदान किया।

जानकारी के अनुसार, समारोह में कुल 156 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में से बरखा रानी की फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ को सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट के लिए चुना गया। पानी के महत्व और उसकी बचत के संदेश पर आधारित इस फिल्म को मिली सफलता से बरखा रानी और उनके पति चंचल कुमार बेहद खुश हैं। पुरस्कार मिलने के बाद मुरादाबाद पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने बरखा रानी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों ने पटाखे छोड़कर भी अपनी खुशी जाहिर की। बरखा रानी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को मुरादाबाद के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।

Related News

मध्य प्रदेश: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल और कैफे पर जुर्माना

उत्तराखंड: डाकपत्थर महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब की स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस ने 75 लाख के 374 मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, 23 थानों की साइबर टीमें सम्मानित

उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विक्रांत भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश: सेमरियावां ब्लॉक का संयुक्त विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में न्यायालय की पैरवी में लापरवाही पर एसपी सख्त, उपनिरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश


Featured News