Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने दिए सुधार के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/11/2026 10:34:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/11/2026 10:34:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज से बलूपुरा जाने वाले मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद अब विभाग हरकत में आ गया है। सड़क की बजरी हाथों से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और ग्रामीणों की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज से बलूपुरा जाने वाले मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद अब विभाग हरकत में आ गया है। सड़क की बजरी हाथों से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और ग्रामीणों की शिकायत के बाद जेई शिवम प्रताप ने मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर संज्ञान लिया। उन्होंने ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों को मानक के अनुरूप सही एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री लगाने के निर्देश दिए हैं गौरतलब है कि मीरगंज-बलूपुरा मार्ग का निर्माण होने के महज दो दिन बाद ही कई स्थानों पर बजरी और गिट्टी उखड़ने लगी थी। ग्रामीणों ने हाथों से बजरी उखड़ने

 का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे थे। ग्रामीण जलालुद्दीन सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना था कि सड़क बरसात तो दूर, कुछ दिनों तक भी नहीं टिक पाएगी मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने भी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि कई बार कहने के बावजूद निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है अब जेई शिवम प्रताप ने सही सामग्री लगाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि केवल निर्देश देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और गुणवत्ता की जांच भी होनी चाहिए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप कराने की मांग की है। 

Related News

मध्य प्रदेश: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल और कैफे पर जुर्माना

उत्तराखंड: डाकपत्थर महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब की स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस ने 75 लाख के 374 मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, 23 थानों की साइबर टीमें सम्मानित

उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विक्रांत भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश: सेमरियावां ब्लॉक का संयुक्त विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में न्यायालय की पैरवी में लापरवाही पर एसपी सख्त, उपनिरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश


Featured News