-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली के शाही में लाइनमैन पर ₹81,000 ठगने का आरोप
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाही में बिजली विभाग के एक लाइनमैन पर उपभोक्ता से 81,000 रुपये की ठगी का आरोप लगा है। मोहल्ला मोती नगर निवासी यासमीन पत्नी जाकिर ने इस संबंध में एसडीओ मीरगंज को शिकायत पत्र सौंपा है शिकायतकर्ता यासमीन ने बताया कि उनके घरेलू बि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाही में बिजली विभाग के एक लाइनमैन पर उपभोक्ता से 81,000 रुपये की ठगी का आरोप लगा है। मोहल्ला मोती नगर निवासी यासमीन पत्नी जाकिर ने इस संबंध में एसडीओ मीरगंज को शिकायत पत्र सौंपा है शिकायतकर्ता यासमीन ने बताया कि उनके घरेलू बिजली कनेक्शन का बकाया बिल 1,02,504 रुपये था। आरोप है कि बिजली लाइनमैन ने उनका कनेक्शन काट दिया और मीटर उखाड़ लिया। यासमीन ने जब बिल जमा करने को कहा, तो उसने ने छूट के बाद 81,000 रुपये जमा करने को कहा यासमीन के अनुसार, उन्होंने कस्बे में तैनात लाइनमैन को दो बार में कुल 81,000 रुपये दिए। पहली बार में 50,000 रुपये और दूसरी बार में 31,000 रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि लाइनमैन ने यह राशि विभाग में जमा नहीं की, जिसके कारण उपभोक्ता का पिछला बिल बढ़कर आया है। लाइनमैन ने रुपये जमा करने के बदले कोई रसीद भी नहीं दी यासमीन ने यह भी आरोप लगाया कि लाइनमैन ने उन्हें एफआईआर दर्ज कराने का डर दिखाकर रुपये जमा कराए और धमकाया। लाइनमैन शाही कस्बे का मूल निवासी है और शाही बिजली घर पर तैनात है, जिस पर कस्बे के फॉल्ट ठीक करने का जिम्मा है। पीड़िता का कहना है कि अन्य जगह छूट के बाद बिल 71,207 रुपये में जमा हो रहा था, जबकि उनसे 81,000 रुपये लिए गए स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लाइनमैन का ऐसा पहला मामला नहीं है। कस्बे में कई अन्य उपभोक्ताओं के साथ भी रुपये लेकर बिजली बिल जमा न करने की शिकायतें सामने आई हैंइस मामले पर अवर अभियंता राम देव वर्मा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर