-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में ऊर्जा विभाग की बड़ी समीक्षा, स्मार्ट मीटर शिकायतों की होगी जांच
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी में ऊर्जा विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर आ रही शिकायतों का गंभीर संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने इन शिकायतो की गहन जांच के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी में ऊर्जा विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर आ रही शिकायतों का गंभीर संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने इन शिकायतो की गहन जांच के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में किए गए सुधारों का वास्तविक लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति, तकनीकी दक्षता और जवाबदेही को प्राथमिक आधार बनाकर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं के प्रति भरोसा जताते हुए कहा कि आम नागरिक स्वाभाविक रूप से ईमानदार होता है। यदि उसे समय पर सही और पारदर्शी बिल मिलता है, तो वह भुगतान करने में पीछे नहीं हटता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी न हो। उन्होंने प्रदेश में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी बिजली आपूर्ति को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सभी तापीय विद्युत इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ संचालित रखा जाए। साथ ही बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र बिजली की मांग को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी बताया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में अब तक 4.60 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र (करीब 1560 मेगावाट क्षमता) स्थापित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इस योजना को और अधिक विस्तार देने तथा ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक इसका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
