-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मार्शल आर्ट्स में बड़ा कमाल, गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर के 15 खिलाड़ियों ने ताईक्वांडो मार्शल आर्ट्स की ब्लैक बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर के 15 खिलाड़ियों ने ताईक्वांडो मार्शल आर्ट्स की ब्लैक बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। विगत जनवरी माह में एकेडमी में वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 15 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा में प्रतिभाग किया था। यह परीक्षा गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित की गई थी। गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अब्दुल मलिक खान ने बताया कि ब्लैक बेल्ट परीक्षा का प्रमाण-पत्र दक्षिण कोरिया स्थित कुकीवान द्वारा जारी किया जाता है, जो विश्व स्तर पर ताईक्वांडो ब्लैक बेल्ट प्रमाण-पत्र जारी करने वाली प्रमुख संस्था है। दक्षिण कोरिया से सभी सफल खिलाड़ियों के प्रमाण-पत्र गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर पहुंचते ही एकेडमी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर खिलाड़ी सम्मान समारोह एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रामतेज पांडेय ने सभी सफल खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंधन निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सफल खिलाड़ियों में आयुषी सिंह, नब्या यादव, अर्पिता रावत, तेजस्विनी प्रजापति, यश प्रजापति, हर्ष प्रताप सिंह, आर्यन राजभर, अखिल यादव, आकाश कन्नौजिया, रविंद्र सिंह यादव, आयुष यादव, ऋषभ मोहन यादव एवं शिवम मोदनवाल ने ब्लैक बेल्ट प्रथम डॉन का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। वहीं खुशी मोदनवाल एवं प्रतीक मौर्या ने ब्लैक बेल्ट द्वितीय डॉन का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर एकेडमी के वरिष्ठ सदस्य एवं क्रीड़ा भारती के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सचिन सिंह, मातृ शक्ति आयाम की वरिष्ठ सदस्या डॉ. सुधा सिंह, सरिता यादव, समता प्रजापति, समाज सेवी जितेंद्र यादव, योगेश कुमार प्रजापति, शिवम दुबे, नीरज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थें ।
बिहार: विद्यालय में विभिन्न शिक्षक पदों पर भर्ती, योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर लीक से भीषण आग, विदाई के बाद घर में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: 17 केंद्रों पर होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा हुई बैठक आयोजित
उत्तर प्रदेश: पेपर मिल में हुआ हादसा, मीरजापुर के श्रमिक की मौत से गांव में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: अवैध कब्जों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई हेक्टेयर जमीन हुई मुक्त
राजस्थान: ईंधन बचत के नाम पर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने टाला मेगा इवेंट
