Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 11:21:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 11:21:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में उनकी 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार, 17 सितंबर को ग्वालियर दक्षिण

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में उनकी 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार, 17 सितंबर को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के महाराज बाड़ा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मंडल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल, गुप्तेश्वर महादेव मंडल एवं शहीद हेमू कालानी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।इस अवसर पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ,

सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण के लिए कृतज्ञता और शुभकामना का प्रतीक है।उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान महाराज बाड़ा दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।