-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह का स्थानांतरण, प्रेमनगर में नई तैनाती पर हुआ भावुक विदाई समारोह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाने में शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्हें बरेली पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेमनगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाने में शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्हें बरेली पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेमनगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें विदाई दी .मीरगंज से प्रेमनगर थाना प्रभारी नियुक्त:विदाई समारोह का हुआ आयोजन समारोह में स्थानीय नेता, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक और युवा उपस्थित रहे। सभी ने प्रयागराज सिंह को फूलमालाएँ पहनाकर, मिठाई खिलाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली के कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही। अपनी विदाई के अवसर पर प्रयागराज सिंह ने मीरगंज की जनता के सहयोग और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मीरगंज में बिताया गया समय उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रेमनगर कोतवाली में भी वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे प्रयागराज सिंह के स्थान पर बहेड़ी के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर को मीरगंज का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि वे शुक्रवार शाम तक थाने पहुँचकर कार्यभार ग्रहण कर लेंगे संजय तोमर अपनी सख्त छवि और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामवासियों ने नए थाना प्रभारी से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार की अपेक्षा व्यक्त की है।
मीरगंज से प्रेमनगर थाना प्रभारी नियुक्त। बरेली जनपद के मीरगंज थाने में शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्हें बरेली पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेमनगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें विदाई दी।
प्रयागराज सिंह के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में मिश्रित भावनाएँ देखी गईं। उनके मीरगंज से विदा होने पर कई लोगों ने अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। समारोह में उपस्थित लोगों ने बताया कि थानाध्यक्ष ने हमेशा समस्याओं को प्राथमिकता दी और उन पर त्वरित कार्रवाई की।