-
☰
उत्तर प्रदेश: बिहार में एनडीए के प्रचंड जीत पर विधायक ने अहरौरा मंडल में मनाया जश्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन की बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ पुन वापसी के परिणाम आने पर अहरौरा मंडल के कार्यकर्ता बहुत ही उत्साहित थे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन की बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ पुन वापसी के परिणाम आने पर अहरौरा मंडल के कार्यकर्ता बहुत ही उत्साहित थे। टिकरा खरंजा तीराहे पर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा मंडल में मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर को मिठाई खिलाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच चौराहे पर पटाखे छोड़कर आतिशबाजी की तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बिहार में प्रचंड जीत पर जश्न मनाया और कहा कि आगामी बंगाल में होने वाले विधानसभा को भी हम प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे। बिहार की जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी, गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विकास एजेंडा को देखते हुए उन पर विश्वास किया है। बिहार की जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ गया और विकास के मुद्दे पर एनडीए के पक्ष में प्रचंड मतदान देकर विजय दिलाई है। जिसके कारण बिहार की जनता विकास के पथ पर अग्रसर रहेगी ,युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान मिलेगा कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, विनोद पटेल, रवि केसरी, विवेक मौर्य ,जगत सिंह, वेद प्रकाश भारती, देवी प्रसाद सेठ ,वंदना अनमोल, श्वेता सिंह ,राजकुमारी ,कृष्ण कुमार ,संतोष भारती सहित काफी संख्या में जश्न मनाने हेतु कार्यकर्ता उपस्थित रहे।