Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 17/02/2026 10:37:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 17/02/2026 10:37:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के  मनकरी गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा के प्रतिनिधि संजय चौहान ने फीता काटकर किया।  (कार्यक्रम में) आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के  मनकरी गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा के प्रतिनिधि संजय चौहान ने फीता काटकर किया।  (कार्यक्रम में) आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में पशुपालक किसान उपस्थित रहे और उन्होंने अपने पशुओं के उपचार एवं परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 

और उन्होंने कहा कि सरकार पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा ऐसे मेले ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। डॉक्टर देश दीपक और डॉक्टर केशव गंगवार ने मेले में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित की और पशुपालकों को बेहतर देखभाल एवं पोषण संबंधी सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नन्नू की लाल दिवाकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, गौरव मिश्रा, सचिन चौहान, सुधीर बालियान, मनीष कुमार समेत ग्रामीण क्षेत्र के अनेक किसान भाई मौजूद रहे।