-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सरशिप योजना की हुई शुरुआत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सरशिप योजना के तहत एक पहल शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य कमजोर और अनाथ बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करना है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सरशिप योजना के तहत एक पहल शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य कमजोर और अनाथ बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करना है। इस अवसर पर 140 अधिकारियों ने जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक योजना है, जो किसी कारण से अनाथ हुए 0-18 वर्ष के बच्चों को कक्षा-12 तक मुफ्त शिक्षा और विवाह हेतु सहायता प्रदान करती है। यह योजना 18-23 वर्ष तक के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए भी मदद करती है। स्पॉन्सरशिप योजना 'मिशन वात्सल्य' के तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही एक कल्याणकारी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, अनाथ, या संकटग्रस्त बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि उनकी पढ़ाई और परवरिश न रुके।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
