-
☰
उत्तर प्रदेश: वन किंग 11 विंध्याचल ने फाइनल में प्रयागराज को 7 विकेट से हराकर जीता खिताब
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया, जब वन किंग 11 विंध्याचल ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रयागराज टीम को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। यह मैच प्रयागराज के मेजा स्थित ऊरूआ के दुर्गावती
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया, जब वन किंग 11 विंध्याचल ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रयागराज टीम को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। यह मैच प्रयागराज के मेजा स्थित ऊरूआ के दुर्गावती पीजी कॉलेज मैदान में खेला गया। वन किंग 11 विंध्याचल के कप्तान उत्कर्ष झा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। टीम के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को निर्धारित 8 ओवर में 126 रन पर समेट दिया। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विंध्याचल टीम ने आक्रामक शुरुआत की और शानदार बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य को 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। मैच में सोनू सिंह के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं आकाश त्रिपाठी, आकाश वर्मा, शिवांग मिश्रा और रितिक उपाध्याय ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मुकाबले के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और लोगों ने मैच का भरपूर आनंद लिया। जीत के बाद खिलाड़ियों का विंध्याचल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और ताशों के बीच मिठाइयाँ बांटी गईं तथा लोगों ने रंग-अबीर लगाकर खुशी जाहिर की। यह जीत न केवल टीम के लिए गर्व का क्षण रही, बल्कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर