-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: देश की तरक्की, अमन-शांति और सुख-समृद्धि के लिए हुई दुआ; निजामुद्दीन दरगाह पर जले 723 दीये
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान के तहत उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को जनसेवा और सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए याद कर रही है
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान के तहत उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को जनसेवा और सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए याद कर रही है. इसी क्रम में मुस्लिम समुदाय के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मंचों ने भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी के जन्मदिन की शुरुआत कुरान ख्वानी और देश की सुख- समृद्धि के लिए दुआ के साथ की. दिल्ली, वाराणसी, लखनऊ, भोपाल और मुंबई समेत कई शहरों में मस्जिदों,मदरसा परिसरों और मुस्लिम बाहुल इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए. मुरादाबाद में मुस्लिम महिलाओं ने एकत्र होकर केक काटा और मिठाइयां बांटी.इसके बाद कुरान की तिलावत कर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और देश की तरक्की के लिए दुआ की गई.मेरठ में भी बीजे पी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनवर कुरैशी के घर कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बृहस्पतिवार की शाम को देश की प्रमुख सूफी दरगाहों पर आशीर्वाद का दीप अभियान के तहत दीपोत्सव आयोजित किया गया. अजमेर शरीफ, हजरत निजामुद्दीन औलिया, देवा शरीफ और कछौछा शरीफ समेत कोई दरगाहों पर दीये और मो मबत्तियां जलाई गईं. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के मुताबिक, यह योजना प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की जन सेवा को समर्पित है. दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर 723 दिए जलाए गए. कार्यक्रम में चादरपोशी और देश में अमन- शांति, सुख- समृद्धि तथा प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष दुआ भी मुस्लिम समुदायों के द्वारा की गई. वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा दीपोत्सव के साथ-साथ भोजन वितरण, फल वितरण, स्वच्छता अभियान और मेडिकल कैंप जैसे सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
उत्तर प्रदेश: तालाब में पलटी अनियंत्रित कार, डूबने से बस्ती के दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा, CM को ज्ञापन भेज दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदला बसपा का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने 3,567 नवचयनित शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के विधायकों के कामकाज की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
