Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सर्वोदय विद्यालय में 10 हजार दीपों से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 11:20:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 11:20:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, परसिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, परसिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली रहे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दुबे, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए 10 हजार दीप प्रज्वलित किए। विद्यार्थियों ने 

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा यात्रा से प्रेरणा लेने का संकल्प भी व्यक्त किया।समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि सर्वोदय विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों के जीवन से जोड़ने का माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में कौशल, रचनात्मकता और सेवा की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।