-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दीपावली पर कुंदरकी विधानसभा में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों को किया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को दीपावली के पावन अवसर पर कैंप कार्यालय, भदासना में विधानसभा कुंदरकी के मंडल दलपतपुर एवं मंडल रतनपुर कलां के आंशिक क्षेत्रों के समस्त ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, मंडल पदाधिकारियों,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को दीपावली के पावन अवसर पर कैंप कार्यालय, भदासना में विधानसभा कुंदरकी के मंडल दलपतपुर एवं मंडल रतनपुर कलां के आंशिक क्षेत्रों के समस्त ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, शक्ति केंद्र प्रवासियों, बूथ अध्यक्षों, ग्राम संयोजकों, ग्राम प्रभारियों, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों, आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों, आशा कार्यकत्रियों, संगिनियों, समूह सखियों, केयरटेकरों, चौकीदारों, राशन डीलरों, सफाई कर्मियों एवं बैंक मित्रों को बुलाकर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का प्रकाश फैलने की कामना करते हुए सभी को स्नेह एवं सम्मान स्वरूप डिनर सेट एवं मिष्ठान भेंट किए तथा सभी को भोजन भी कराया। समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान, स्नेह एवं आत्मीयता का भाव सदैव बना रहे, यही कामना है।
मध्य प्रदेश: पेयजल संकट को लेकर कमलनाथ के पत्र पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
