Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सपा युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में वार्ड-24 में ‘पोल-खोल’ अभियान, अंधेरे-गंदगी और अव्यवस्था पर नगरपालिका को घेरा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 14/11/2025 10:24:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 14/11/2025 10:24:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के युवा और महिला कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका की पोल खोलने के अभियान के तहत  नगर भ्रमण

विस्तार

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के युवा और महिला कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका की पोल खोलने के अभियान के तहत  नगर भ्रमण कार्यक्रम के तहत  वार्ड नम्बर 24 कोट किला कोहना मुहल्ले में भ्रमण किया गया।इस वार्ड में व्याप्त अंधेरा के खिलाफत कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर नगरपालिका के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।मुहल्ले का भ्रमण करने के पश्चात पुरानी सब्जी मंडी के निकट स्थित गोलू अग्रवाल की दुकान के पास आयोजित बैठक में अभिनव सिंह ने कहा कि यह मुहल्ला पूरी तरह से  गंदगी के ढेर पर खड़ा है। चारों तरफ अव्यवस्था का  बोलबाला है। वार्ड की गलियां  गंदी व सड़कें पूरी तरह जर्जर  है। नालियों में सिल्ट जमा है। नालियां पर ढक्कन नहीं है। जर्जर सड़कें और खुली नालियों के चलते वार्डवासियों का घर से निकलना दूभर है। शहरवासियों के चोटिल होने की संभावना हर समय बनी रहती है। विधुत खंभे कमजोर  और तार जमीन छू रहे है। जिसके चलते कोई भी अप्रिय घटना किसी भी समय घट सकती है।इस वार्ड में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। 

सफाई कर्मी लापता है। कूड़ा उठाने वाला वाहन बेसमय वार्ड में आता है। उसका कोई लाभ वार्डवासियों को नहीं मिल पाता। इस मुहल्ले की गलियां अंधेरी है। नगरपालिका का शहर के विकास का दावा झूठा है। नगरपालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उसका नगर की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष कंचन रावत ने कहा कि लगातार गाजीपुर की नगरपालिका पर लगभग 30वर्षो से भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर आज भी अंधेरे में डूबा है। शहर की सारी सड़कें गड्ढे में हैं। दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को छोड़ शहर में लगी हर महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं। प्रतिमा स्थलों पर नित्य सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है।उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से  महापुरुषों की प्रतिमा स्थल और शहर में स्थित हर पार्क की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग नगरपालिका से किया।इस भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से  संतोष कुमार वर्मा, राजदीप रावत,गोलू वर्मा,मोहन वर्मा, पिंटू यादव,उदय वर्मा, विकास कुशवाहा, दीपांशु सिंह, मुकेश पाल, शाहिद,पारस यादव, संतोष अग्रवाल,संजय यादवराम विलास यादव,मनीष सिंह आदि उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम का संचालन अल्का अग्रवाल ने किया।