-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भाजपा स्थापना दिवस पर मिर्जापुर में स्वच्छता व जनसंपर्क अभियान, विधायक ने संभाली कमान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पं. रत्नाकर मिश्र ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम/बस्ती संपर्क अभियान के तहत गैपुरा मंडल के ग्राम नंदिनी में व्यापक जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान चलाया। पी.एम. कंपोजिट विद्यालय नंदिनी परिसर में विधायक ने
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पं. रत्नाकर मिश्र ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम/बस्ती संपर्क अभियान के तहत गैपुरा मंडल के ग्राम नंदिनी में व्यापक जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान चलाया। पी.एम. कंपोजिट विद्यालय नंदिनी परिसर में विधायक ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने गांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्राम के सम्मानित एवं संभ्रांत नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस पहल से संगठन और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूती मिली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गैपुरा श्री संतोष पाठक, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, विजय मिश्र, अनीता पाठक सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राजस्थान: श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए दिशा निर्देश
हरियाणा: सर्वत्र शिक्षा समिति का दो दिवसीय संस्कार शिक्षक प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, अध्यक्षा रहीं नदारद
उत्तर प्रदेश: गांव में ही लगी कोर्ट एसडीएम ने मौके पर की सुनवाई, त्वरित न्याय
उत्तर प्रदेश: वैन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग, 4 स्टूडेंट्स बुरी तरह झुलसे
मध्य प्रदेश: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने यशस्वीनी गढ़कर के निधन पर जताया शोक
