-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अर्धरात्रि में एसपी ने किया कोतवाली कासगंज का औचक निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने 14/15 सितंबर की अर्धरात्रि को कोतवाली कासगंज का औचक निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे एसपी ने
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने 14/15 सितंबर की अर्धरात्रि को कोतवाली कासगंज का औचक निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभिलेखों से लेकर सीसीटीवी कैमरों व बंदीगृह तक की स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सबसे पहले आगंतुक रजिस्टर की जांच की। इसके बाद थाना कार्यालय में रखे मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। अभिलेखों में मिली कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने के साथ ही सभी रजिस्टरों को अद्यतन रखने और उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए। सीसीटीवी और बंदीगृह की भी जांच एसपी ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद बंदीगृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा रात के समय किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से थाने में बैठाकर न रखने के निर्देश दिए। रात में पुलिस की असली परीक्षा : एसपी
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह दिनभर जिले की कानून व्यवस्था, जनसुनवाई, अपराध गोष्ठी और फील्ड पुलिसिंग की समीक्षा के बाद देर रात थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उनका मानना है कि रात के समय किए जाने वाले औचक निरीक्षण से पुलिस की मुस्तैदी और थानों की वास्तविक स्थिति का बेहतर आकलन किया जा सकता है। अर्धरात्रि में किए जा रहे निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की सक्रियता, थाना परिसर की व्यवस्थाओं और फरियादियों के साथ व्यवहार को भी परखा जा रहा है। एसपी की इस कार्यशैली से पुलिसकर्मियों में सतर्कता बढ़ने के साथ थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
