Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 15/09/2026 01:46:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 15/09/2026 01:46:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बाबूराम धर्मशाला, आलमगिरीगंज में 30 वर्षों से चली आ रही श्री गणेश महोत्सव की परंपरा का भव्य शुभारंभ हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बाबूराम धर्मशाला, आलमगिरीगंज में 30 वर्षों से चली आ रही श्री गणेश महोत्सव की परंपरा का भव्य शुभारंभ हुआ। महाराष्ट्र के सांगली से लाई गई भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर साहूकारा सराफा बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के बाद विधिवत मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ पंडाल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। श्री गणेश महोत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि 20 सितंबर तक प्रतिदिन आरती, पूजन, प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के समापन पर भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। 30 वर्षों से जारी यह गणेश महोत्सव आस्था और परंपरा के साथ सामाजिक एकता का भी संदेश दे रहा है।