-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार नाबालिगों और महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पॉक्सो एक्ट के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए नियमानुसार पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस टीम में ये रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार गौंड, कांस्टेबल अनिल यादव और कांस्टेबल उत्कर्ष साहू शामिल रहे।
प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि मामले में पुरानी बस्ती थाने में मु.अ.सं. 184/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी।
शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोपहर 1:55 बजे संजय कॉलोनी रेहरवा स्थित उसके घर पर दबिश दी। यहां से आरोपी सूरज पुत्र स्व. संतराम (22) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी इसी क्षेत्र का निवासी बताया गया है।
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के कटे पुर्जे बरामद
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोक अदालत में 65,724 वाद निस्तारित, 14 दंपती फिर हुए एक
उत्तर प्रदेश: एंटी रोमियो टीम का चेकिंग अभियान, 39 लोगों से पूछताछ; तीन युवकों से भरवाया माफीनामा
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
