-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने धौरुपुर तिराहे पर लगाया जाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरुपुर में रविवार, 14 सितंबर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरुपुर में रविवार, 14 सितंबर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने धौरुपुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण मार्ग पर काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। मृतक की पहचान महेन्द्र बिंद निवासी मिश्र लहौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेन्द्र बिंद पैदल सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान धौरुपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महेन्द्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। मौत से नाराज लोगों ने सपा नेता रोहित शुक्ला ‘लल्लू’ के साथ धौरुपुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। लोगों ने दुर्घटना के जिम्मेदार बाइक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को कृषक दुर्घटना योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक चालक को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया और मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
