-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 16 पुलिसकर्मियों के तबादले, बखिरा को मिला नया थानाध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को 16 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को उनके नाम के सामने अंकित स्थान पर तैनाती दी गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को 16 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को उनके नाम के सामने अंकित स्थान पर तैनाती दी गई है। इनमें उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर से थानाध्यक्ष बखिरा बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक ध्रुवनरायण यादव को कलेक्ट्रेट चौकी से चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर, संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट और अमर नाथ यादव को चौकी प्रभारी पंचपोखरी से चौकी प्रभारी तितौवा भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाठक का थाना कोतवाली खलीलाबाद से चौकी प्रभारी पंचपोखरी तथा हरिकेश बहादुर सिंह का चौकी प्रभारी तितौवा से थाना कोतवाली खलीलाबाद स्थानांतरण किया गया है। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी गौसपुर से चौकी प्रभारी गौसपुर, देवव्रत शर्मा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गौसपुर तथा ददन राय को चौकी प्रभारी राजेडीहा से चौकी प्रभारी राजेडीहा भेजा गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी बखिरा से चौकी प्रभारी बखिरा, जबकि हेड कांस्टेबल अरविंद कुशवाहा को थाना मेंहदावल से थाना महुली और हेड कांस्टेबल अंगद यादव को पुलिस लाइन से थाना मेंहदावल भेजा गया है। हेड कांस्टेबल धनंजय कुमार श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से एसओजी, कांस्टेबल अजय कुमार को थाना धनघटा से यूपी-112, कांस्टेबल शुभम दूबे को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली खलीलाबाद और कांस्टेबल विनय सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार स्थानांतरण का उद्देश्य जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
