-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हरतालिका कजरी तीज पर भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारे और झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा हरतालिका कजरी तीज के पावन अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की गोण्डा इकाई की ओर से शहर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा हरतालिका कजरी तीज के पावन अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की गोण्डा इकाई की ओर से शहर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंचाई डाक बंगले के सामने आयोजित कार्यक्रम में भगवान शिव के भक्तों के लिए विशाल भंडारे के साथ गीत, नृत्य, झांकियों और नाट्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अशोक शुक्ला ने की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने डीआईजी का माला पहनाकर स्वागत किया। ‘भंडारे के साथ झांकियां संस्कृति से कराती हैं रूबरू’ कार्यक्रम में पहुंचे मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भंडारे के साथ गीत, नृत्य और झांकियों की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ अपनी संस्कृति से भी जोड़ती हैं। उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के इस प्रयास को सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने वाला बताया।
भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, दाल, छोले, बूंदी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं बाहर से आई कलाकारों की टीम ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय इकाई के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने भी सहभागिता की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा, भगवान शिव की आराधना और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और शिव भक्ति से सराबोर नजर आया।
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
