-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अंधऊ हवाई पट्टी के पास दबोचा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव को अंधऊ हवाई पट्टी के समीप से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विनीत राय की हत्या से जुड़े मुकदमे में वांछित था। 30 मई 2026 को कोतवाली क्षेत्र में बिन्दू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के बाद दर्ज मुकदमे में जगदीश सिंह यादव का नाम सामने आया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर अंधऊ हवाई पट्टी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव, पुत्र केशव यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोठिया कोडरताल, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर का रहने वाला है और वर्तमान में कालिधाम कॉलोनी, गौसाबाद, थाना कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से 2025 के बीच कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम, मारपीट, हत्या के प्रयास, बलवा, धमकी और गैंगस्टर अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्तमान मामले में कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 0365/2026 दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 191(2), 3(5) और 61(2) के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई में ले जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई जारी है।
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
