Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भैंसा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 15/09/2026 01:08:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 15/09/2026 01:08:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापर में केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय एवं मीरजापुर की सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के भैंसा स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कियानिरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों ने मंत्री को ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति और शेष कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापर में केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय एवं मीरजापुर की सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के भैंसा स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कियानिरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों ने मंत्री को ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति और शेष कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अक्टूबर माह के अंत तक ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

इस दौरान अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ओवरब्रिज के शुरू होने से कछवां क्षेत्र के लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन सुगम होने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि जनपद में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के चलते कछवां कस्बे में आवागमन का दबाव लगातार बढ़ा है। रेलवे लाइन पार करने के दौरान लोगों को जाम और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज के चालू होने के बाद स्थानीय लोगों का आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक और सुगम हो जाएगा।

 

निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष इंजी. राम लौटन बिंद, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी राजेंद्र पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला महासचिव सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, जिला महासचिव युवा मंच हर्षित पटेल, जोन अध्यक्ष रविंद्र पटेल, सुभाष तिवारी, मोइन खान ‘छोटे प्रधान’, रामजी वर्मा, पूर्व प्रधान राजबली, जयप्रकाश यादव, भोला यादव सहित सेतु निगम के अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Featured News