Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में 1200 शीशी अवैध शराब बरामद, बिहार ले जा रहे तीन अंतर्राज्यीय तस्कर हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 15/09/2026 12:57:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 15/09/2026 12:57:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अदलहाट पुलिस, एसओजी/सर्विलांस टीम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अदलहाट पुलिस, एसओजी/सर्विलांस टीम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दो चार पहिया वाहनों में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 1200 शीशी (180 एमएल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब व वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र में नहर पुलिया से मुख्य हाईवे, वहद ग्राम प्रतापपुर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान दो चार पहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर (BR01HN3308) से 480 शीशी तथा टोयोटा इटिओस (BR01BA9722) से 720 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। दोनों वाहनों से कुल 1200 शीशी/180 एमएल शराब बरामद हुई।


पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान नितीश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी अनिशावाद वेब, थाना फुलवारी, जनपद पटना; आशीष रंजन पुत्र सहदेव राय, निवासी बल्लीचक, थाना फुलवारी, जनपद पटना तथा निरंजन कुमार पुत्र राजाराम पासवान, निवासी चिन्द्वारा, थाना थरथरी, जनपद नालंदा, बिहार के रूप में हुई है।बरामद शराब पर “ऑफ्टर डार्क ब्लू डिलक्स ग्रेन व्हिस्की—FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY” अंकित है। पुलिस के मुताबिक शराब को अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अदलहाट मु0अ0सं0-210/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।


Featured News