Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हरैया में एंटी रोमियो स्क्वाड का चेकिंग अभियान, 40 संदिग्धों से पूछताछ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/09/2026 04:04:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/09/2026 04:04:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: एसपी के निर्देश पर सोमवार को एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता की अगुवाई में थाना हरैया क्षेत्र में मिशन शक्ति केबस्ती तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: एसपी के निर्देश पर सोमवार को एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता की अगुवाई में थाना हरैया क्षेत्र में मिशन शक्ति केबस्ती तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने स्कूल-कॉलेजों, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। प्रभारी शाइस्ता के नेतृत्व में महिला हेड कांस्टेबल सुनीता यादव और महिला कांस्टेबल ममता चौहान की टीम ने नेशनल इंटर कॉलेज, हरैया बाजार, बभनान रोड, हरैया चौराहा और कोचिंग सेंटरों के आसपास चेकिंग की। इस दौरान मनचलों और शोहदों पर नजर रखते हुए करीब 40 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

अभियान के दौरान महिला दुकानदारों और छात्राओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए दो मनचलों से माफीनामा भरवाया। पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। अभियान के दौरान क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। छात्राओं ने एंटी रोमियो टीम की सक्रियता और अभियान की सराहना की।

Related News

मध्य प्रदेश: उमरबन विकासखंड के पात्र शिक्षकों को लाभ नहीं मिलने का आरोप, विभाग से शीघ्र निराकरण की मांग'

उत्तर प्रदेश: श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

उत्तर प्रदेश: श्री गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की स्थापना, तीन दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश: दतिया में अवैध शराब बिक्री का आरोप, नागरिकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने RWA के साथ की बैठक, सेक्टर की समस्याओं पर बनी सहमति

उत्तर प्रदेश: अर्धरात्रि में एसपी ने किया कोतवाली कासगंज का औचक निरीक्षण


Featured News