Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली रेलवे ट्रैक पर मौलाना तौसीफ की संदिग्ध मौत—पत्नी ने साजिश का लगाया आरोप, ऑडियो जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/05/2026 11:14:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/05/2026 11:14:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ की लाश, पत्नी का साजिश... बरेली रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ की लाश, पत्नी का साजिश का आरोप; कहा- फोन पर बोले थे ‘कुछ लोग परेशान कर रहे’ बरे

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ की लाश, पत्नी का साजिश... बरेली रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ की लाश, पत्नी का साजिश का आरोप; कहा- फोन पर बोले थे ‘कुछ लोग परेशान कर रहे’ बरेली रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ की लाश, पत्नी का साजिश का आरोप; कहा- फोन पर बोले थे ‘कुछ लोग परेशान कर रहे’
 किशनगंज के इमाम का शव पालपुर क्रॉसिंग के पास मिला, पुलिस ने पहले माना ट्रेन से गिरने का हादसा; अब ऑडियो जांच में जुटी जीआरपी बरेली, बिहार के किशनगंज जिले के मौलाना तौसीफ रजा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 30 वर्षीय मौलाना का शव सोमवार सुबह बरेली के कैंट थाना क्षेत्र स्थित पालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर पड़ा मिला था। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर चोटें पाई गईं। पुलिस ने इसे ट्रेन से गिरकर मौत का मामला माना था। अब पत्नी के खुलासे के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है।

‘कुछ लोग परेशान कर रहे, पुलिस को सूचना दे दो’ आखिरी कॉल मृतक की पत्नी तबस्सुम ने एसपी सिटी मानुष पारीक को फोन कर बताया कि रविवार रात बरेली से रवाना होने से पहले तौसीफ ने उन्हें कॉल की थी। कॉल में मौलाना ने कहा था कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। शाहजहांपुर पुलिस को तुरंत सूचना दे दो। पत्नी ने यह बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। लेकिन बाद में तौसीफ का नंबर बंद मिलने पर उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
तबस्सुम का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है। परिवार ने अब बरेली आकर जीआरपी या कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का फैसला लिया है। परिवार के सदस्य रविवार को बरेली पहुंच सकते हैं। वे एसपी सिटी के संपर्क में हैं।

बरेली से था पुराना नाता, इमाम की नौकरी के लिए आए थे जानकारी के मुताबिक, तौसीफ रजा किशनगंज के पठामारी बाकू टोली के रहने वाले थे। उन्होंने बरेली दरगाह के पास स्थित मदरसे से शिक्षा ली थी। इसके बाद वह बिहार के सीवान चले गए, जहां मस्जिद में इमाम थे। सूत्रों के मुताबिक, तौसीफ बरेली दरगाह से जुड़े लोगों से मिलने आए थे ताकि उन्हें यहां इमाम का काम मिल सके। परिजनों को अब शक है कि नौकरी के चक्कर में ही उन्हें निशाना बनाया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि पत्नी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की जानकारी दी है। हालांकि वह पहले सीवान में ही कार्रवाई चाहती थी। अब उन्हें बरेली बुलाया गया है। अगर परिवार चाहेगा तो पुलिस एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। ऑडियो की फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: पत्नी प्रेमी संग फरार, बेटियों को लेकर सनसनीखेज आरोप—पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण स्कूल में पढ़ाई परखी, गेहूं क्रय केंद्रों की जांच—व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

असम: महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को प्रशिक्षण और ‘निधि बैंक’ शुरू करने का फैसला

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में सेवा का मिसाल: बहनों ने पक्षियों-पशुओं के लिए दाना-पानी और चारा देकर जीता दिल

मध्य प्रदेश: थाने में बर्बरता के आरोप पर भड़का जनाक्रोश: लाठीचार्ज, महिला पदाधिकारी घायल, युवक हुआ  लापताकार्रवाई की मांग तेज

महाराष्ट्र: कामगार मेळावे में श्रमिकों को योजनाओं और अधिकारों की दी गई जानकारी  


Featured News