-
☰
उत्तर प्रदेश: स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती धूमधाम से मनाई गई
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा मीरगंज बरेली में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने महृषि दयानन्द जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया का
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा मीरगंज बरेली में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने महृषि दयानन्द जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और शिक्षाओं को याद करना और छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना था स्वामी दयानंद सरस्वती एक महान समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक थे। उन्होंने वेदों के प्रचार-प्रसार के साथ समाज में व्याप्त अंधविश्वास, जातिवाद और कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया। उनका नारा "वेदों की ओर लौटो" बहुत प्रसिद्ध हुआ।
इस अवसर पर डॉ. सत्यवीर गंगवार ने कहा, "स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।"निदेशक पंकज गंगवार ने कहा कि ऋषि दयानन्द सरस्वती वो महापुरुष थे जिसके जैसा जीवन जीने के लिए लोगों को करोढ़ो जन्म लेने पड़ेगे संरक्षक डॉ वीरेंद्र प्रताप गंगवार जी ने बताया कि दयानन्द सरस्वती जी वो महान प्रवाह थे जिस प्रवाह को पाकर यह संसार झूम उठा था और उनके नाम से हमारे क्षेत्र में संस्था होना हम सबके के लिए गर्व की विषय है कार्यक्रम में राजेश गंगवार देवेश कुमार, अनुज कुमार, प्रेमप्रकाश, यशपाल, तोताराम, सुरेन्द्र कुमार, योगेन्द्र कुमार, नरोत्तम,
उमाशंकर,संजीव कुमार, लाखन राम, रेवतीनन्दन, लक्ष्मण स्वरुप, रवि, सुभाष, नंदकिशोर, जसवंत सिंह, सूरज पाल, सुनीता गंगवार, रुपल पाठक, नीरज, नीलम, अंजू, कमल किशोर, आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर