-
☰
उत्तर प्रदेश: टैंकर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, 30 वर्षीय महिला की मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। ईसाइयों की पुलिया के पास करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश में जुटी है मृतका की पहचान 30 वर्षीय मीना कुमारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आंवला थाना क्षेत्र के गांव कंदरपुर की रहने वाली थीं। उनकी ससुराल अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव महोबा में है। बताया जा रहा है कि वैवाहिक विवाद के चलते वह पिछले करीब 12 वर्षों से पति से अलग रह रही थीं। वर्तमान में वह कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया पावर हाउस के पास किराए के मकान में रह रही थीं। परिजनों के अनुसार पति से विवाद के कारण उन्हें आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा था। मीना कुमारी ने नर्सिंग का कोर्स किया था और अस्पताल में नौकरी की तलाश कर रही थीं। गुरुवार सुबह भी वह इसी सिलसिले में स्कूटी से निकली थीं, तभी रास्ते में हादसा हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर तेज गति से आ रहा था और अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर