-
☰
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज में तेज रफ्तार का कहर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, गोण्डा रेफर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा बुधवार देर शाम कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भंभुआ (तालेपुरवा) के पास देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा बुधवार देर शाम कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भंभुआ (तालेपुरवा) के पास देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंभुआ (बढ़इन पुरवा) निवासी विनीत सिंह (25) पुत्र खेलावन सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान भंभुआ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल गोण्डा रेफर कर दिया। हादसे के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने और उपचार दिलाने में समाजसेवी शिवम सिंह (संभावित प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य) व उनके सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे लगातार घायल की मदद में लगे रहे। उनके इस मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर लोगों में रोष देखा गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर