-
☰
उत्तर प्रदेश: गोण्डा–अयोध्या मार्ग पर दर्दनाक हादसा: साइकिल सवार की मौके पर मौत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बुधवार को गोण्डा–फैजाबाद मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बुधवार को गोण्डा–फैजाबाद मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर विसेन गांव के पास उस समय हुआ, जब साइकिल सवार व्यक्ति घरेलू सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। तभी अयोध्या की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि वीरपुर विसेन गांव निवासी 45 वर्षीय नारायण दत्त मिश्र दर्जीकुआं तिराहे से घरेलू सामान खरीदकर साइकिल से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वह सड़क पर गिर पड़े और वाहन के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन सहित चालक फरार, लोगों ने लगाया जाम हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोण्डा–अयोध्या हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
पुलिस ने खुलवाया जाम, शव भेजा पोस्टमार्टम सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान वीरपुर विसेन निवासी 45 वर्षीय नारायण दत्त मिश्र के रूप में हुई है। अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और वाहन व चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर