-
☰
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड की परीक्षा कल से इस बार नकल पर “डिजिटल स्ट्राइक” की पूरी तैयारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड 2026 की 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा इस बार राज्य स्तर से निगरानी और बढ़ाई जाएगी. इसके लिए पिछले वर्षों की अपेक्षा इस साल राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की क्षमता को बढ़ाया गया है.
विस्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड 2026 की 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा इस बार राज्य स्तर से निगरानी और बढ़ाई जाएगी. इसके लिए पिछले वर्षों की अपेक्षा इस साल राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की क्षमता को बढ़ाया गया है. अब एक जिले के केंद्रों पर एक व्यक्ति सीधी नजर रखेगा. वहीं सोशल मीडिया अकाउंट के साथ-साथ फोन नंबर भी किसी भी तरह की सूचना व जानकारी देने के लिए सक्रिय किए जाएंगे. माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके तहत आवश्यक बैठकें व तैनातियां की जा चुकी हैं. साथ ही जिलों में कॉपियां पहुंचा दी गई हैं. परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं. मंडल और जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अधिकारी व कंट्रोल रूम भी सक्रिय हो गई है. अभी तक राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में 53 कंप्यूटर से पूरे प्रदेश के जिलों के परीक्षा केंद्र की निगरानी की जाती थी. जबकि इस बार 70 कंप्यूटर लगे हैं. ऐसे में जिन जिलों की निगरानी संयुक्त रूप से होती थी। अब उनके लिए भी सेप्रेट व्यवस्था हो जाएगी. इन सभी कंप्यूटर पर एक-एक कर्मचारी व शिक्षक की तैनाती की जाएगी. जो पूरी परीक्षा के दौरान उसे जिले के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखेंगे. परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की अवांछित गतिविधियों पर वह सीधे संबंधित केंद्र से फोन पर बात करके जानकारी लेंगे. साथ ही इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी देंगे. राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ ही जिला स्तर पर भी हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. यहां से भी उसे जिले के परीक्षा केंद्रों की निगरानी कराई जाएगी. इतना ही नहीं जिला कंट्रोल रूम यह भी सुनिश्चित करेगा कि सभी परीक्षा केंद्रों के कैमरे चलते रहें. इन कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र के साथ-साथ स्ट्रांग रूम की भी 24 घंटे सतत निगरानी की जाएगी।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर