-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भयहरणनाथ धाम में विश्वकर्मा उत्सव धूमधाम से संपन्न, विधायक ने की पूजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कटरा गुलाब सिंह, प्रतापगढ़। नगर पंचायत स्थित पांडवकालीन बाबा भयहरणनाथ धाम के श्री मंदिर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कटरा गुलाब सिंह, प्रतापगढ़। नगर पंचायत स्थित पांडवकालीन बाबा भयहरणनाथ धाम के श्री मंदिर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। संयोजक रामचंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज, महंत बिच्छू महाराज सहित मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: तालाब में पलटी अनियंत्रित कार, डूबने से बस्ती के दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा, CM को ज्ञापन भेज दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदला बसपा का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने 3,567 नवचयनित शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के विधायकों के कामकाज की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
