-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप, SSP ने दिए जांच के आदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांव दुनकी निवासी मुकेश कुमार ने अपनी बहन सरोज की दहेज के लिए हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को प्रार्थना पत्र सौंपा हैमुकेश कुमा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांव दुनकी निवासी मुकेश कुमार ने अपनी बहन सरोज की दहेज के लिए हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को प्रार्थना पत्र सौंपा हैमुकेश कुमार के अनुसार, उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद बहन सरोज का पालन-पोषण कर उसकी शादी बरेली के गुलाबनगर थाना कैंट निवासी राजीव पुत्र छेदा लाल के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से की थी। आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था पति राजीव, जेठ इतवारी, जेठानी और ननद-नंदोई मिलकर सरोज से बाइक, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और डबल बेड की मांग कर रहे थे।पीड़ित पक्ष का कहना है कि सरोज को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और उसे मायके भी नहीं जाने दिया जाता था और शायद यह उनकी आखिरी मुलाकात हो आरोप है कि 06 फरवरी 2026 को ससुराल पक्ष ने एकराय होकर सरोज को जहर दे दिया। मौत के बाद आरोपियों ने मायके वालों को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। हालांकि, सूचना मिलते ही भाई मुकेश ने मौके पर पहुंचकर डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें बिसरा सुरक्षित रखा गया है पीड़ित का आरोप है कि थाना कैंट पुलिस बिसरा रिपोर्ट का हवाला देकर मामले में टालमटोल कर रही थी। यह मामला एसएसपी अनुराग आर्य के संज्ञान में आने के बाद, उन्होंने तत्काल थाना कैंट पुलिस को निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मौत से एक सप्ताह पूर्व सरोज ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर अंदेशा जताया था कि ससुराल वाले उसे जान से मार सकते हैं
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर